Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यार्थियों का सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट (वेटरनरी) पद पर चयन

विद्यार्थियों का सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट (वेटरनरी) पद पर चयन
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमांडेंट (वेटरनरी) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। चयनित विद्यार्थियों में डॉ. यतीन्द्र सिंह सेंगर, डॉ. धर्मपाल, डॉ. ओमप्रकाश छाबरवाल, डॉ. गौरव सिसोदिया और डॉ. रोहित कुमार पिडयार शामिल हैं। वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता प्रो. हेमन्त दाधीच ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसरों से अवगत कराने के लिए नियमित रूप से विशेषज्ञों के साथ सेमिनार, कार्यशालाएं और काउंसलिंग सत्र आयोजित करता है। प्रो. दाधीच ने कहा कि वेटरनरी क्षेत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त बीएसएफ, आरवीसी, फार्मास्यूटिकल कंपनियों, शोध संस्थानों और डेयरी उद्योग में भी व्यापक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *