

व्यंग्यकार शर्मा का सम्मान
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान द्वारा व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में शर्मा को माल्यार्पण, शॉल और पुस्तके अर्पित कर व्यंग्य विधा में योगदान पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यंग्यकार डॉ अजय जोशी ने कहा कि व्यंग्य साहित्य की सशक्त विधा है जिसमे जीवन के विविध पक्षों पर गंभीर सृजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने व्यंग्य विधा में हिंदी राजस्थानी में बहुआयामी रचनात्मक सृजन किया है। अध्यक्षता कर रहे अशफ़ाक कादरी ने कहा कि शर्मा का रचनाकर्म सरल सहज और आत्मीयता के ओत प्रोत है। उन्होंने कहा कि बुलाकी शर्मा साहित्य सृजन के साथ पत्रकारिता से जुड़े रहे है इसलिए उनके व्यंग्य में सामयिक समाज पर गंभीर चिन्तन हैं। कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि बुलाकी शर्मा के साहित्य में कहानियां, उपन्यास,नाटक, बाल साहित्य, स्तंभ लेखन अविस्मरणीय है।
