

शिशु रोग विभाग की समीक्षा बैठक
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल मे चिकित्सा शिक्षा सचिव के दौरे और मैराथन बैठक के बाद बुधवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने कॉलेज सभागार मे शिशु औषध विभाग की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक के दौरान विभागाध्यक्ष शिशु औषध विभाग, पीबीएम उप अधीक्षक, यूनिट हैड्स, विभागीय नोडल अधिकारी, फ्लैगशिप योजनाओं के नोडल अधिकारी, आईटी विभाग के अधिकारी तथा एमबीए होल्डर व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्राचार्य डॉ. सोनी ने ईएमडी प्रभारी डॉ. जितेंद्र आचार्य को हीट वेव के दौरान अस्पताल मे सभी एसी, कूलर, पंखें, वायर्स आदि को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने तथा खुले पड़े वायर्स को दो दिन में सही करवाने के निर्देश दिये। मरम्मत योग्य कूलर, पंखें आदि की मरम्मत करवाये जाने की हिदायत दी गई।
