Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत्ति बैंकर्स ने स्टेट बैंक के प्रबंधन को रखी अपनी समस्याएं

सेवानिवृत्ति बैंकर्स ने स्टेट बैंक के प्रबंधन को रखी अपनी समस्याएं
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधन को समाधान पखवाड़े में रखी बैठक समस्याओं के बारे में बताया जिसमें पीपीओ में अशुद्धियों के सही करवाना, वेतन विसंगति, आश्रित का नाम जोड़ने जैसी समस्याओं के साथ हाउसिंग बोर्ड व खतूरिया कॉलोनी शाखाओं में लॉकर सुविधा बढाना, भुजिया बाजार व दाउजी रोड शाखा में नए पासबुक प्रिंटर लगवाने हेतू ज्ञापन भी दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे उप महाप्रबंधक अरविंद कुमार भट्ट ने समस्याओं का निस्तारण शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन, अभिषेक माथुर, मुख्य प्रबंधक प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता, नरेंद्र पालीवाल सहित संगठन के अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सचिव आर के शर्मा, जी एस खत्री, आर पी धवल, सुरेश शर्मा, एम एम एल पुरोहित, एन के गौड़, हरिविष्णु गहलोत सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *