Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव भव्य सांस्कृतिक संध्या 30 को

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव भव्य सांस्कृतिक संध्या 30 को
बीकानेर। राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की श्रृंखला में 30 मार्च को रवीन्द्र रंगमंच पर सायं 7 बजे से भव्य सांस्कतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नाट्यवृक्ष संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष पद्मश्री गीता चंद्रन द्वारा भरत नाट्यम एवं अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं राजस्थान के विभिन्न अंचलों से आने वाले राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा चरी नृत्य, घूमर नृत्य, राजस्थानी लोक गायन, सूफी गायन, मयूर नृत्य व फूलों की होली, चकरी नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रीय भावना एवं प्रदेश की सुरंगी संस्कृति से जुड़े काव्य पाठ भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार इससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *