

पुष्करणा सावा: 70 कन्याओं क़ो राशि भेंट की
बीकानेर।पुष्करणा सावा समिति के तत्वावधान में सूरदासानी बगीची परिसर में पुष्करणा सावे के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा संस्था को प्रदान की गई सामूहिक अनुदान सहायता राशि के अंतर्गत 70 कन्याओं को 4,000 रुपये प्रति कन्या की सहायता राशि वितरित की गई। संयोजक सुरेंद्र कुमार व्यास एवं सचिव अनिल कुमार पुरोहित ने पुष्करणा सावा समिति की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए वीरेंद्र किराडू ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास ने पुष्करणा समाज की जिन कन्याओं का विवाह संपन्न होगा, उन्हें उनके परिवार ट्रस्ट की ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर राजेश चूरा, कमल रंगा, सत्यप्रकाश आचार्य, ओंकार हर्ष, कन्हैयालाल जोशी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश जी आचार्य ने की।
