Bikaner Bikaner District

मिशन सरहद संवाद के तहत की जनसुनवाई

जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण
बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को खाजूवाला की दूरस्थ ग्राम पंचायतों 2 केडब्लूएम (कालूवाला) और 2 केएलडी में मिशन सरहद संवाद के तहत जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल भी मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने कहा कि बॉर्डर पर बसी दूरस्थ ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका अविलंब निस्तारण करने के उद्देश्य से मिशन सरहद संवाद प्रारंभ किया गया है। इसके तहत अब तक लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में सुनवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन जनसुनवाईयों में ग्रामीणों को जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन जनसुनवाई के दौरान आने वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मी और प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने की आवश्यकता जताई। ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्रों की डिग्गियों की सफाई और इन्हें भरने, नहरों से शिल्ट निकालने सहित अन्य समस्याएं रखी। जिला कलेक्टर ने बताया कि गर्मी और नहरबंदी होने की स्थिति में पेयजल प्रबंधन को लेकर कई सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन, जलदाय, विद्युत और जल संसाधन विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *