

पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
बीकानेर। सुर्दशना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांतिलाल कोचर एवं पुष्पा तंवर रहे, जबकि अध्यक्षता आनंद कुमार शुक्ला ने की। समिति के सचिव शंकर सेवग ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को नमन किया गया। इस अवसर पर ऊर्मिला पाल, राजेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीमाली सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जसपाल अरोड़ा, रजनीश गोयल, मनीष जांगिड़, नरेंद्र लोहिया, हरिकिशन सोनी, हरिप्रसाद सेवग, गौतम मारू, प्रतीक शर्मा, भागीरथ भाटी, जसपाल मेहता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
