Bikaner Rajasthan

नशा मुक्त बीकानेर हमारा ध्येय

नशा मुक्त बीकानेर हमारा ध्येय
बीकानेर। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन आज प्रथम चरण में बीकानेर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता का नशा-मुक्ति विषय पर व्याख्यान दिया। छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. गुप्ता ने बताया कि बीकानेर हाल ही में नशे की गिरफ्त में है। नशामुक्ति के लिए न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि प्रशासन, और अन्य स्वयंसेवी संस्थाऐं भी लगातार कार्यरत्त है। रामकुमार व्यास ने शिविर के दूसरे चरण में महाविद्यालय की पूर्व छात्रा आकांक्षा पुरोहित ने ऑनलाइन वर्क से संबंधित जानकारियां साझा करते हुए कहा कि पहले पूर्णतया सुरक्षित होकर ही ऑनलाइन वर्क की साइट पर अपनी निजी जानकारियां उपलब्ध करवायें अन्यथा आप साइबर फ्रॉड में उलझ सकते है। इस मौके पर डॉ. अनिता मोहे भारद्वाज ने बताया कि आज छात्रा स्वयं-सेविकाओं ने महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई बस्ती भाटों के बास के पश्चिम क्षेत्र में जाकर फूड-पैकेट्स, कम्बल व वस्त्र वितरण किये। संचालन गजानन्द व्यास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *