Army Bikaner Bikaner District Rajasthan

अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

image description

अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 324 फील्ड अस्पताल, चिकित्सा शाखा मुख्यालय 24 रैपिड के संयुक्त तत्वावधान में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं में सम्मिलित होने के लिए युवा डॉक्टर्स का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने आर्मी में डॉक्टर्स की सेवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, इस कार्यक्रम में एसपी मेडिकल कॉलेज के करीब 300 रेजिडेण्टस, डॉक्टर्स एवं एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान एएफएमएस की ओर से पॉवर पॉइण्ट प्रस्तुतीकरण दिया गया जिसके पश्चात सहभागियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में कर्नल सौरव बंदोपाध्याय, कर्नल मेड मुख्यालय 24 रैपिड, कर्नल बलराम गोयल, कमांडिंग ऑफिसर 324 एफडी अस्पताल, राहुल यादव स्पीकर, मेजर रवि चौधरी, अध्यक्ष, कैप्टन अपूर्व राणावत, डेंटनल ऑफिसर, तथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, प्रवीण कुमार नायब सूबेदार आदि की गरिमामय उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *