Bikaner Bikaner District Rajasthan

दंत चिकित्सा तथा नेत्र जांच शिविर का आयोजन

दन्त चिकित्सा तथा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन
बीकानेर। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन (मी.सो.) बीकानेर ग्रेटर केंद्र एवं महिला मंडल स्कूल के सयुंक्त तत्वावधान निशुल्क दन्त चिकित्सा तथा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन बुधवार को महिला मंडल सभागार में किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद गजेन्द्र सिंह राठौड थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ.नरेश गोयल ने की तथा विशिष्ट अतिथि साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी रहे। शिविर संयोजक एडवोकेट महेंद्र कुमार जैन ने बताया की उद्घाटन अवसर पर गजेन्द्र सिंह राठोड़ ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आये , इसलिए ऐसे शिविर आयोजित होते रहने चाहिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ.नरेश गोयल ने विचार रखते हुए कहा कि संस्था सेवा, संस्कार व स्वालंबन पर पूरा ध्यान देती है परन्तु सेवा के रूप में विभिन्न तरह के केम्प आयोजित किये जाते है।
विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि विभिन्न स्कूलों में आवश्यकतानुसार बच्चो को यूनिफार्म, जूते, जुराब आदि भी वितरित करती रही है प् जोशी ने कहा की दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की कोशिश होगी जिससे दिव्यांग बच्चे स्वालम्बी बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *