

तीन दिवसीय क्लिनिकल ट्रायल वर्कशॉप का आयोजन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट को केंद्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली ने क्लिनिकल ट्रायल पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार ने किया। चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि क्लिनिकल ट्रायल रिसर्च में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। इस प्रशिक्षण से बीकानेर के फैकल्टी सदस्यों को क्लिनिकल रिसर्च में आगे बढ़ने में बड़ी मदद मिलेगी। तीन वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अनंत रामास्वामी, डॉ.साधना कन्नन, डॉ. विक्रम गोटा, डॉ. वी.श्रीलाल, डॉ.शिवा कुमार, डॉ.नवीन खत्री शामिल हुए।
