Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेमिनार का आयोजन

सेमिनार का आयोजन
जयपुर/बीकानेर। आई इण्डिया, जयपुर और डब्ल्यू आर आई इण्डिया,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ सार्वजनिक स्थान परियोजना के तहत एक दिवसीय सेमीनार आयोजन किया गया। आई इण्डिया सचिव चारू गोस्वामी ने बताया कि किशोर बालक बालिकाओ की सहभागिता से सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, जीवंत और स्वस्थ बनाने के लिए अब तक किये गए प्रयासों की चर्चा की गई। रचना शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्थान को विकसित करने का दायित्व सरकार का है, किन्तु उनके रखरखाव की जिम्मेवारी समुदाय को लेनी चाहिए। उन्होने बालक बालिकाओ को गुड टच और बेड टच के बारे मे बताया। इस अवसर पर आसीमा अरोड़ा, कर्णिक,नेहा खुल्लर और अंजू सूर्यवंशी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *