

निर्मोही का व्याख्यान 30-31 अक्टूबर को
बीकानेर। सीकर ज़िले के समीप स्थित बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांगलिया (सीकर) में आयोजित ‘दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शिक्षा, साहित्य, शोध पुरस्कार’ कार्यक्रम में बीकानेर के युवा साहित्यकार व शिक्षाविद् श्याम निर्मोही 30 एवं 31 अक्टूबर को व्याख्यान देंगे। यह संगोष्ठी मानविकी बहु-अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर (हनुमानगढ़) व चिंतन प्रकाशन, कानपुर, तथा बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांगलिया (सीकर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। डॉ. सुभाष प्रज्ञ ने बताया कि श्याम निर्मोही इस संगोष्ठी में “भूमंडलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति का बाजारीकरणः बाजारवाद और दलित विमर्श” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
