

राष्ट्रीय महिला दिवसः पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता द्वारा पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 160 संभागियों की भागीदारी रही। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस एक राष्ट्रीय उत्सव है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मान्यता देता है। इसका मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और समावेशी समाज का निर्माण करना है। इसके बाद जागृति वर्क फ्रॉम हॉम योजना के अन्तर्गत प्रोजेक्टर के माध्यम से पी.पी.टी प्रजेंटेशन देकर महिलाओं को समझाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तथा सहायक वन संरक्षक पूजा पंचारिया ने राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे मंे बताया और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यवेक्षक ज्योति विश्नोई, विमला विश्नोई, पीएसएसके स्टाफ व जेन्डर स्पेशलिस्ट कार्तिक बोहरा, सखी वन स्टॉप सेन्टर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता गोदारा ने किया।
