

सीवरेज के पानी से सड़कों पर फैला कीचड़
बीकानेर। गांधी कॉलोनी व कैलाशपुरी के निवासियों ने एकत्रित होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। अविनाश राठौड़ ने बताया कि पिछले 45 दिन से गांधी कॉलोनी व कैलाशपुरी में सीवरेज का पानी सड़कों पर है जिसकी सूचना नगर निगम को कई बार की जिसका किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं आया। राठौड़ ने बताया कि 10 दिन से गांधी कॉलोनी में सीवरेज लाइन की मरम्मत की जा रही है तथा वहां पर सीवरेज पाइप को बदला गया लेकिन लाइन दोबारा से ब्लॉक हो गई है। पानी लगातार सड़कों पर जमा हो चुका है जिसके कारण कीचड़ हो गया। रोहित सिंह शेखावत ने बताया कि सीवरेज बार-बार बंद होने से आये दिन यह समस्या रहती है।
