

पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीकानेर। रोड़ कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव समापन अवसर पर अनेक आयोजन हुए। प्रहलाद ओझा ने बताया कि आश्रम में संत भावनाथ महाराज के सानिध्य में भाजपा के श्रवण कुमार प्रजापत, मास्टर जगदीश राजपुरोहित, बद्री महाराज, लक्ष्मणा राम गुरिया, श्रवण राजपुरोहित एवं बजरंग राजपुरोहितआदि ने पीपल, अशोक, बिल्व पत्र के पौधे लगाए। इससे पूर्व दूर दराज से आए अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुचरणों का पूजन कर गुरुवंदना वाणी व भजन आदि प्रस्तुत किये। श्रद्धालुओं ने गौ शाला की परिक्रमा भी की।
