

पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री से भाजपा नेताओं की बैठक
बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बीकानेर जिले में होने वाले पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी तथा बिहारीलाल विश्नोई मौजूद रहे। बैठक में बीकानेर जिले में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं जिला प्रमुख पदों के चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की चुनावी स्थिति, संगठनात्मक तैयारियों एवं स्थानीय समीकरणों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस दौरान चुनावी तैयारियों, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
