

1250 से अधिक रेडियो संग्रहित करने वाले माथुर का किया सम्मान
बीकानेर। शताब्दी पुराने रेडियो का अनूठा संग्रह संजोने वाले दिनेश माथुर का प्रवीण अग्रवाल ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। मोहल्ला समिति के आर.के. शर्मा ने बताया कि दिनेश माथुर के पास 100 वर्ष से अधिक पुराने 1250 से ज्यादा रेडियो का संग्रह है। इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि दिनेश माथुर ने अपने कार्य और अनूठे संग्रह के माध्यम से बीकानेर का नाम रोशन किया है, जो शहरवासियों के लिए गर्व और खुशी की बात है। कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल, प्रेम रतन, सुमित शर्मा, भेरू सिंह शरीफ, रघुनाथ योगी, अश्वनी व्यास एवं राजेंद्र गहलोत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
