Bikaner Bikaner District Rajasthan

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की मासिक बैठक में लिये कई निर्णय

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की मासिक बैठक में लिये कई निर्णय
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया चेप्टर बीकानेर की मासिक बैठक नव नियुक्त एडमिन अनुराग नागर के शास्त्री नगर निवास पर सम्पन हुई। टाइम बैंक के आर के शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्याम सुंदर सुथार ने सभी उपस्थितों का स्वागत करते हुए परिचय करवाया। बैठक में देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (न्च्म्ै) के स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न सुश्री चार्वी गुप्ता एवं सोनिया मोदी ने अपनी इंटर्नशिप के 5 सप्ताह के अनुभव सभी के साथ साझा किये जिसमें वरिष्ठ जन भ्रमण पथ एवं अन्य पार्क में मेम्बरशिप ड्राइव, अपना घर वृद्धाश्रम के सदस्यों के साथ के अनुभव साझा किया जिनका उपस्थितों ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। बैठक में टाइम बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में अपने अपने विचार रखते हुए बीकानेर चेप्टर की गतिविधियों को विस्तारित करने अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदेश्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने हेतु अवेयरनेस ड्राइव चलाने का तय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *