Bikaner Bikaner District Rajasthan

18 विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण

18 विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को सिंनजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी मद के तहत जिले के 18 राजकीय विद्यालयों के पुस्तकालय उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। सिंनजेंटा द्वारा सिंनजेंटा ज्ञान दीपिका परियोजना के तहत इन विद्यालयों के पुस्तकालयों में आवश्यक सौंदर्यकरण कार्य के अलावा 243 रेक्स, 480 कुर्सियां, 123 टेबलें और 17 सेट कंप्यूटर और पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। जिनसे 5 हजार 446 विद्यार्थियों को अध्ययन का बेहतर वातावरण मिल पाएगा।
इस पर सीएसआर मद से लगभग 80 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। नालबाड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अर्पण सेवा संस्थान के क्रियान्वयन सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि सिंनजेंटा ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सराहनीय कार्य किया है। आने वाले समय में लगभग 50 विद्यालयों में पुस्तकालय विकास के कार्य करवाए जाएंगे, जिससे बच्चे यहां बैठकर अध्ययन कर सकें। अच्छी किताबें पढ़ने से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और वे सुयोग्य नागरिक बनकर देश के विकास में भागीदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *