Bikaner Bikaner District Rajasthan

हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े : बोड़ा

Oplus_131072

हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े : बोड़ा
बीकानेर। शीतला गेट स्थित शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। शाला संचालक रमेश कुमार मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर सुनील कुमार बोड़ा थे। बोड़ा ने कहा कि विज्ञान जिसने आज विभिन्न चमत्कार कर दिखाए है, जिससे आज देश विदेश में भारत जैसे देश का नाम सबसे ऊपर उठ रहा है, साथ ही बताया कि हमें अपने माता पिता गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और समस्त विषयों की महत्वता को बताते हुए विज्ञान का महत्व प्रायोगिक रूप में विद्यार्थियों को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कपूर ने करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को दिन प्रतिदिन विज्ञान में नए नवाचार भी करते रहने चाहिए। पूर्व विद्यार्थी डॉ प्रियंका चौधरी ने भी विज्ञान विषय में निरंतर आगे बढ़ने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शाला के करुणा क्लब प्रभारी सौरभ बजाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *