Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

पहलगाम के शहीदों एवं कीर्तिशेष साहित्यकारों की याद में कवि सम्मेलन 29 अप्रैल को

image description

पहलगाम के शहीदों एवं कीर्तिशेष साहित्यकारों की याद में कवि सम्मेलन 29 अप्रैल को
बीकानेर। पहलगाम में हुए आंतकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों एवं बीकानेर के दिवंगत कीर्तिशेष साहित्यकारों की याद में श्रद्धांजलि स्वरुप एक कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन बीकानेर साहित्य समाज द्वारा 29 अप्रैल मंगलवार को शाम 5ः00 बजे महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी, नागरी भण्डार, स्टेशन रोड में रखा गया है। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के समन्वयक बुनियाद ज़हीन एवं संयोजक क़ासिम बीकानेरी ने संयुक्त रूप से बताया कि कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के लिए एक अध्यक्ष मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी, वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा एवं वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब शामिल हैं। ज़हीन और क़ासिम ने बताया कि पहलगाम के शहीदों की याद में एवं बीकानेर के दिवंगत साहित्यकारों की याद में होने वाले इस कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकार अपनी रचनाओं से पहलगाम के शहीदों एवं नगर के कीर्तिशेष साहित्यकारों को ख़रिजे-अक़ीदत पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन क़ासिम बीकानेरी एवं जुगल किशोर पुरोहित संयुक्त रूप से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *