Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने कबड्डी दल रवाना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने कबड्डी दल रवाना
बीकानेर। 69वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अकोदा (डीडवाना -कुचामन) में भाग लेने बीकानेर के 17 व 19 वर्ष 24 सदस्यीय छात्रा कबड्डी दल राउमावि बींझासर से जोश और उत्साह के साथ रवाना हुए। इससे पूर्व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं राउमावि बींझासर में सम्पन्न हुई तथा राज्य स्तर पर चयनित 24 (12$12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर , सावित्री खीचड़ , नरेन्द्र सिंह और सरोज की देखरेख में 24 सितंबर से 28 सितंबर तक सम्पन्न हुआ । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिशु विहार स्कूल आकोदा डीडवाना में 30 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित होगी । दोनों दलों को संस्था प्रधान मदन लाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़ ,सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणिया सहित गणमान्य नागरिकों और विद्यालय स्टाफ द्वारा रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *