Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

फिजियोथेरेपी चैम्बर का शुभारंभ

फिजियोथेरेपी के नए चैम्बर का शुभारंभ
बीकानेर। अपेक्स हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अपूर्वा बिस्सा के नए चैम्बर का शुभारंभ महापौर अनिल कल्ला, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पच्चीसिया एवं अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तनवीर मालावत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महापौर अनिल कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपिस्ट की आवश्यकता आम हो गई है। जीवनशैली में आए बदलाव के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, नसों में जकड़न, कमर दर्द और गर्दन में खिंचाव जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। डी.पी. पच्चीसिया ने कहा कि लगातार काम करने और मोबाइल का अधिक उपयोग करने जैसी आदतें भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी की सेवाएं लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं। डॉ. तनवीर मालावत ने कहा कि अपेक्स हॉस्पिटल में शुरू की गई फिजियोथेरेपी सेवाओं से ऑपरेशन के बाद उपचार ले रहे मरीजों के साथ-साथ अन्य मरीज भी लाभान्वित होंगे। डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल इलाज का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक क्षमता और ताकत को पुनः प्राप्त करने का जरिया है। उनका उद्देश्य मरीजों को दर्द से राहत दिलाने के साथ उनकी गतिशीलता को बेहतर बनाना है। डॉ. भानू प्रकाश ने कहा कि अस्पताल में मेट्रो सिटी जैसी चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में अपेक्स हॉस्पिटल में और बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि मरीजों को उपचार के लिए बीकानेर से बाहर जाने की आवश्यकता कम हो। इस अवसर पर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, डॉ. ऋषभ कोचर, डॉ. मनीष बोथरा, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. गुरदीप कौर, डॉ. अनिकेत शर्मा, विष्णु नारायण बिस्सा, पवन पच्चीसिया, सलीम चिश्ती, जितेन्द्र बिस्सा, मोहित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *