Bikaner Bikaner District Rajasthan

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ, शिवबाड़ी में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में भागवत कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर स्वामी श्री सच्चिदानंदगिरी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन में विभिन्न दायित्वों और जिम्मेदारियों को लेकर निरंतर उलझा रहता है। ऐसे में कभी-कभी जीवन में यह सौभाग्य प्राप्त होता है कि व्यक्ति प्रभु की कथाओं का रसपान कर अपने मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति को जीवन के वास्तविक उद्देश्य की ओर ले जाने के साथ ही आत्मिक शांति और सद्मार्ग की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली कथा के विभिन्न प्रसंगों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *