


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को सुराणा हाऊस बोथरा चौक चोडी गली में हुआ। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री मोहन सुराणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने आज बीकानेर शहर के प्रथम मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर शुभारंभ किया। उद्घाटन में भाजपा नेता संपत पारीक, श्याम सुंदर चौधरी, प्रदीप निर्वाण, राजाराम विश्नोई, जेठमल नाहटा, मनीष बाफना, मुलचंद दर्जी, जसकरण मारू, मेघराज बोथरा, सरिता नाहटा, सुनिता हटीला, देवकिशन मारू, जितेन्द्र रांका, शिव गहलोत, विजय भंसाली, गोपाल मारु उपस्थित रहे।
