Bikaner Bikaner District Rajasthan

निश्चेतन विभाग में 4 डॉक्टर चैंबर का उद्घाटन

निश्चेतन विभाग में 4 डॉक्टर चैंबर का उद्घाटन
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम के निश्चेतन विभाग मे ऑपरेशन थियेटर ए ब्लॉक में डॉक्टर्स के लिए चार चेम्बर्स का उद्घाटन डॉक्टर गुंजन सोनी ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम एवं विभागाध्यक्ष निश्चेतन विभाग डॉ.अनीता पारीक ने बताया कि बढ़ते हुए कार्यभार को देखते हुए इन चेम्बरर्स की आवश्यकता हो रही थी। डॉ. अनीता ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी के प्रोग्रेसिव निर्णय के चलते मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के कार्य प्रगति की ओर गतिशील है। इस मौके पर डॉ. सोनाली धवन, डॉ. कीवी मंटन, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. यूनुस खिलजी, डॉ. नेहा एरोन, डॉ. सीमा, डॉ. जिनेश सहित अन्य ओटी स्टाफ एवं मेडिकल स्टूडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *