Bikaner Bikaner District Rajasthan

जन्म प्रमाण पत्र फार्म नहीं भरवाए तो अस्पताल पर लगेगी पेनल्टी

जन्म प्रमाण पत्र फार्म नहीं भरवाए तो अस्पताल पर लगेगी पेनल्टी
बीकानेर। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की एवं बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं को जल्द पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं को 30 की बजाय 15 दिन में ही निस्तारण के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकारी अस्पताल में बच्चे के जन्म के बाद परिजनों से जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म भरवा कर अपलोड नहीं किए तो पेनल्टी अस्पताल पर लगाई जाएगी। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक सैंपल का टेस्ट हो और मिलावट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करें।
सरकारी अस्पतालों के करीब 50 फीसदी पैकेज क्लेम होते हैं रिजेक्ट
बैठक में सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों के करीब 50 फीसदी पैकेज क्लेम बीमा कंपनी के द्वारा रिजेक्ट कर दिए जाते हैं जबकि प्राइवेट अस्पतालों के क्लेम 95 फीसदी तक स्वीकृत होते हैं। जिला कलेक्टर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकारी अस्पतालों के क्लेम में ऑपरेशन के दौरान का फोटो अपलोड करने समेत विभिन्न कमियां को दूर कर क्लेम शत प्रतिशत स्वीकृति हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।
इसी साल जुलाई में शुरू हो जाएगा मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क
बैठक में डीएफओ ने बताया कि जिला मुख्यालय पर मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क इसी साल जुलाई में वन महोत्सव के दौरान शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। दूसरे राज्यों से जानवर लाए जाने के प्रयास चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *