

टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक में वरिष्ठजनों का सम्मान
बीकानेर। टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बैठक वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित की गई। बैठक में श्याम सुंदर सुथार के नेतृत्व में सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। आर.के. शर्मा ने बताया कि बैठक में विनोद कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, चंद्रशेखर आचार्य, रतनकुमार बोयल, बी.के. बेनीवाल, मांगीलाल सेवग, मेवा सिंह, प्रेमसुख बिश्नोई एवं डॉ. सुशीला गहलोत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
