

होमलोन, कार लोन मेला 7 से
बीकानेर। पंजाब नेशनल बैंक के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक एवं सी ई ओ अशोक चंद्रा के नेतृत्व में देशभर में 7 एवं 8 फरवरी को महालोन मेला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए बीकानेर मंडल के मंडल प्रमुख रजिंदर मोहन शर्मा ने बताया कि बीकानेर स्तर पर इस लोन मेले का आयोजन स्थानीय रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ भवन में किया जायेगा। जिसमे 7 एवं 8 फरवरी को होम लोन, कार लोन व सोलर प्लान से संबंधित स्कीम के अंतर्गत आम जनता को लोन प्रदान किया जाएगा और साथ ही साथ सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। लोन मेले के अंतर्गत ग्राहक को रियायती दर पर होम लोन, कार लोन एवं सोलर लोन से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाते हुवे फायदेमंद स्कीम के साथ लोन प्रदान किया जायेगा।
