Bikaner Bikaner District Rajasthan

18 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होंगे हिन्दू सम्मेलन

18 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होंगे हिन्दू सम्मेलन
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बीकानेर शहर की करीब 75 बस्तियों व गांवों में 18 जनवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न सामाजिक संगठनों, सभी वर्ग व तबके के सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों व आम जन के सहयोग से हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलनों की तैयारियां परवान पर है। सम्मेलनों में संत महात्माओं के प्रवचन, विद्वानों के उद्बोधन, भजन कीर्तन, रैली, प्रभात फेरी व शोभायात्रा के आयोजन होंगे। प्रताप बस्ती स्थित 200 वर्ष से अधिक प्राचीन सियाराम बाबा की गुफा परिसर में रविवार को आगामी 25 जनवरी को दोपहर तीन बजे से होने वाले हिन्दू सम्मेलन के बैनर का लोकार्पण किया गया तथा प्रताप बस्ती क्षेत्र के विभिन्न गली व मोहल्लों में नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीकानेर महानगर प्रचारक चंपेश भाई ने कहा कि हिन्दू सम्मेलनों मंें अधिकाधिक सहभागिा सुनिचित करने, ऊंच-नीच, जाति, समुदाय का भेद भूलकर सभी हिन्दुओं को सम्मेलन में भागीदार बनाने, उन्हें सम्मान दें। हर गली मोहल्ले के हिन्दू धर्मावलम्बी को इस हिन्दू सम्मेलन से जोड़े । मातृ शक्ति, युवा शक्ति को विशेषकर सम्मेलन में शामिल करें। हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नहीं बल्कि समस्त हिन्दू समाज का है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनजी स्वामी व विशिष्ट अतिथि नेमीचंद छींपा थे। प्रताप बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों से निकली रैली में स्वयं सेवक बैनर लिए हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। ’’हिन्दवः सोदराः सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेव। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र समानता’’ तथा पंच परिवर्तन(स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य रक्षा, कुटुम्ब प्रबोधन) से राष्ट्रीय पुर्न निर्माण’’ के संदेश अंकित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *