Bikaner Bikaner District Rajasthan

मीना का अभिनंदन

मीना का अभिनंदन
बीकानेर। नरसिंगदास जीवणी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट व देवालयों के पुजारी सदस्यों ने गुरुवार को बीकानेर के संभागीय आयुक्त विश्राम मीना से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका नागरिक अभिनन्दन किया तथा मीना के पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासन को आम जन के हितार्थ कार्य करने के निर्देशों की अनुपालना के लिए संभागीय आयुक्त का आभार जताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग ने बताया कि इस अवसर पर बीकानेर की ज्वलंत जन समस्या कोटगेट-सांखला फाटक रेलवे क्रॉसिंग समस्या का जल्द सर्वहितकारी हल निकालने की मांग संभागीय आयुक्त विश्राम मीना से की गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवग के साथ मनीष भोजक, ऋतुराज शर्मा, अंकुर पाण्डे, तरुण भोजक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *