Bikaner Bikaner District

नवआगन्तुक विद्यार्थियों की हुई फ्रेशर पार्टी

नवआगन्तुक विद्यार्थियों की हुई फ्रेशर पार्टी
बीकानेर। वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के बी.वी.एस.सी. एण्ड एच. 2023 बैच के विद्यार्थियों ने 2024 के बैच के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर वेलकम पार्टी “वेलूरा- 2025” का आयोजन किया। फ्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि, प्रो. हेमन्त दाधीच अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फ्रेशर कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में एक परम्परा के रूप में आयोजित किया जाता है। सभी नवआगन्तुक छात्रों ने स्टेज पर अपना परिचय दिया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. दाधीच ने सभी नवआगन्तुक छात्रों को सीनियर छात्रों के माध्यम से सफेद कोट (एप्रन) भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं गोपाल जोशी मिस्टर फ्रेशर और कृतिका राठौर मिस फ्रेशर चुने गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन-डायरेक्टरस, शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *