Bikaner Rajasthan

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर
बीकानेर। ‘स्वस्थ दांत से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है और स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मन’ ये बात पवनपुरी साउथ में स्थित ब्लु मून चैरिटेबल स्कूल द्वारा स्कूल में आयोजित निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए की प्रिंसिपल डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कही। डॉ. गुप्ता ने कहा की इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में दांतों के उचित देखभाल के प्रति सजग कराना और किसी भी प्रकार के समस्या का निदान कराना है। शिविर में लगभग 35 बच्चों के दांतों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाई निःशुल्क बांटी गयी। शिविर मे दंत चिकित्सक डॉ. निष्ठा अग्रवाल ने सभी बच्चों को दांतों को नियमित दो बार ब्रश करने की सलाह दी। शिविर में रूपेश जैन, स्नेहा शर्मा, रुखसार की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *