Bikaner Bikaner District Rajasthan Uncategorized

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बेटियों के लिए लगेगी निःशुल्क कक्षाएं

डॉ. बैरवा ने किया अफसर बिटिया अभियान के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बेटियों के निःशुल्क कोचिंग क्लासेज लगाई जाएंगी। इसके लिए अफसर बिटिया अभियान चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने मंगलवार को जयपुर में इस अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। डॉ. बैरवा ने कहा कि बेटियों को आगे बढऩे का अवसर देना अनुकरणीय है। बैरवा ने कहा कि ’अफसर बिटिया’ अभियान का जरूरतमंद बेटियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और बेटियां आगे बढ़ेंगी। सोसायटी सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य संचालित किए जाते हैं। यह वर्ष बालिका शिक्षा को समर्पित रहेगा। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बेटियों के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी। साल भर चलने वाली कक्षाओं के लिए बेटियों का चयन जल्दी ही किया जाएगा। अविनाश जोशी ने बताया कि इसके साथ फरवरी माह में मरुदीप अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में 75 वर्ष की आयु प्राप्त

कर चुके पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान हेतु पत्रकारों के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। अभियान प्रभारी डॉ. मीनाक्षी शर्मा और पूर्व पार्षद नरेश जोशी ने बताया कि ’अफसर बिटिया’ अभियान के लिए इच्छुक बेटियां कार्यालय समय के दौरान अपना आवेदन प्रधानमंत्री कौशल केंद्र नयाशहर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कर सकते हैं। मंगलवार को राजस्थान पुष्करणा ब्राह्मण परिषद द्वारा मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर जयपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास सहित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष महेश व्यास, जोगेंद्र शर्मा, रामदयाल पंचारिया, दिनेश सांखला, राजा व्यास, मिथुन व्यास और नवनीत पुरोहित आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बीकानेर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में डॉ. मीनाक्षी शर्मा, अंजलि रंगा, मीता माथुर, राधा जोशी, चांद शर्मा, रामप्रकाश रंगा, आशा व्यास स्व. मक्खन जोशी को पुष्पांजलि अर्पित की।

4 Comments

  • Ram prakash ranga January 14, 2025

    Thnx to b4unews and God bless you with your dream

  • Ram prakash ranga January 14, 2025

    Thanku to b4unews god bless you

Leave a Reply to Ram prakash ranga Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *