

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर के अभ्यर्थियो की नामांकन प्रक्रिया 16 से 19 मार्च तक आरएसी थर्ड बटालियन में
बीकानेर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बीकानेर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 16 से 19 मार्च तक आरएसी थर्ड बटालियन के हिमादास स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को डी ब्लाॅक-करणी नगर स्थित गेट नम्बर 1, से प्रवेश दिया जाएगा। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमांडेंट आनंद कुमार मीणा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया, गृह रक्षा निदेशालय द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) सदस्यों द्वारा की जाएगी। इसमें केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे। चार दिन चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 95 रिक्त पदों के विरूद्ध 6 हजार 66 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
