

डॉ. मेहरा देश के शीर्ष 10 राष्ट्रीय विजेताओं में शामिल, बीकानेर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बीकानेर। डॉ. शोभा मेहरा को भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के शीर्ष 10 विजेताओं में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय कृषि, खाद्य एवं जैवविनिर्माण संस्थान, मोहाली में आयोजित सम्मान समारोह में डॉ. मेहरा को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के बाद बीकानेर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर डॉ. शोभा मेहरा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अनंत जोशी, अनिल व्यास सहित अनेक पदाधिकारियों, रेलवे स्टाफ, परिवारजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत किया और सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. मेहरा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे बीकानेर के लिए गौरव का विषय बताया।
