

डॉ हरिदास हर्ष का सम्मान
बीकानेर। शिक्षाविद, समाजवादी चिंतक पूर्व पार्षद स्व भंवरलाल स्वर्णकार आर्यबंधु की 106वीं जयंती के अवसर पर शिक्षाविद डॉ हरिदास हर्ष का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय जोशी ने कहा कि स्व भंवरलाल स्वर्णकार आर्यबंधु समाज को समर्पित बहुआयामी विभूति थे। कार्यक्रम अध्यक्ष साक्षरताकर्मी कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि स्व आर्यबंधु की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाए रखना आवश्यक है। इस मौके पर लेखक अशफ़ाक कादरी हरिशंकर आचार्य आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रेमनारायण व्यास डॉ गौरीशंकर प्रजापत बाबूलाल छंगाणी आदि ने भी अपने विचार रखे।
