


बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध पीबीएम के ईएनटी विभाग को बड़ी सफलता प्राप्त हूई है। बीते शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में नोखा के 3 वर्षीय मरीज का ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने 200वां सफल कॉक्लियर इम्प्लांट किया यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूर्णतया निःशुल्क किया गया। डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि पीबीएम अस्पताल प्रदेश का दुसरा सबसे बड़ा कॉक्लियर इम्प्लांट केंद्र है। इस ऑपरेशन के लिए प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के सहयोग से मरीज के लिए ऑपरेशन से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्थाएं उपलब्ध करवायी गई।
प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी से जुड़ी समस्त चिकित्सा सामग्री राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोगय योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा लाभ मिल रहा है।उन्होंने बताया कि एसपी मेडिकल कॉलेज में उत्तर भारत का सर्वप्रथम डेडिकेटेड मॉड्यूलर कॉक्लियर इंप्लांट ऑपरेशन थियेटर 2 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था जिसमे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ उपकरण उपलब्ध है ।
