Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ बीका अध्यक्ष एवं शिवम सचिव घोषित

डॉ बीका अध्यक्ष एवं शिवम सचिव घोषित
बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर में अपनी नई कार्यकारिणी इकाई की आधिकारिक घोषणा की है। नई इकाई में डॉ जितेंद्र सिंह बीका को इकाई अध्यक्ष और शिवम वर्मा को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों में अध्यक्ष एवं सचिव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह -संयोजक, जोधपुर प्रांत रेवंत सिंह, महानगर संगठन मंत्री दिनेश जांबा, प्रांत एग्री विज़न संयोजक नवीन कुमार डॉ अर्जुन सिंह, डॉ कमल सिंह, श्रवण, निशांत चौधरी, राजवीर, लवेश, अशोक चौधरी सहित विश्वविद्यालय के छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *