

डॉ अजय जोशी का सम्मान
बीकानेर। शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के तत्वाधान में व्यंग्यकार डॉ अजय जोशी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ जोशी के रचनाकर्म पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि जोशी व्यंग्य विधा के समर्पित रचनाकार है। जोशी के व्यंग्य समय से संवाद करते हैं। संस्था संयोजक वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी ने कहा कि जोशी बहुआयामी रचनाकार है जो लम्बे समय से आर्थिक पत्रिका मरुव्यवसाय चक्र और साहित्य क्षेत्र में मरू नवकिरण का संपादन और पुस्तकों का प्रकाशन कर रहे है। संस्था सचिव कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि व्जोशी का व्यक्तित्व – कृतित्व सकारत्मकता से ओतप्रोत है। सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा ने कहा कि जोशी के व्यंग्य मुस्कराने के साथ मुद्दे पर सोचने पर मजबूर करते हैं।
