Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिलाओं को कौशल उद्यमशीलता, मार्केटिंग स्किल्स की मिलेगी जानकारी

8 से 14 दिसंबर तक होगा संभाग स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन

बीकानेर। संभागीय स्तरीय अमृता हाट मेले का आयोजन आगामी 8 से 14 दिसंबर तक जननारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में किया जाएगा। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने सोमवार शाम को संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्श्राजस्थानी रंग स्वाद के संगश्श् थीम पर अमृता हाट पोस्टर का विमोचन भी किया गया। यह मेला महिला उद्यमिता को बढ़ाने का मंच है लिहाजा इसमें संबंधित विभाग पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्था को चाक चौबंद रखें।ऐसा ना हो कि बाहर से कोई उद्यमी आए और उसे मेले में स्टॉल ना मिले। संभागीय आयुक्त ने बैठक में मेले से संबंधित नगर निगम, पुलिस, चिकित्सा,शिक्षा, राजीविका,उद्योग, महिला एवं बाल विकास, महिला अधिकारिता इत्यादि विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रस्तावित समय से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *