Bikaner District Rajasthan

पंद्रह जून से 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष

image description

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने संभावित अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं।जिला कलेक्टर ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून से 30 सितंबर तक अथवा मानसून समाप्ति तक प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 व टोल फ्री नंबर 1077 होंगे। पूर्व में संचालित जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कार्मिक अपनी पारी के अनुसार जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का कार्य भी संपादित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *