Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कांग्रेस कमेटी शहर व देहात ने किया विरोध प्रदर्शन

तानाशाही व द्वेषभावना से कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध चार्जशीट पेश
बीकानेर। प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जनरल लिमिटेड से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं के नाम शामिल करने के विरोध में जिला काँग्रेस कमेटी शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय आयकर विभाग कार्यालय रानी बाजार मुख्य द्वार के आगे प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया तथा केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा द्वेषभावना से कांग्रेस नेताओं के साथ कार्रवाई की है। देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार के झूठ के सामने चट्टान की तरह सामने खड़े होकर सच्चाई की, तानाशाही की, आम लोगों की, लोकतंत्र की, बेरोजगार युवाओं की, गरीबों की, छोटे व्यापारियों की, मजदूर की, किसान की लड़ाई लड़ रहे हैं जो मोदी सरकार को बर्दाश्त नहीं हो रहा इसीलिए राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से ईडी का उपयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर सुशीला डूडी, मोडाराम मेघवाल, भूदान बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मण कड़वासरा,पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी,दर्जा प्राप्त पूर्व मन्त्री मदनगोपाल मेघवाल,लोकसभा प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान, गजेन्द्र सिंह सांखला, कन्हैयालाल कल्ला, पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास,खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इकबाल मलवान,सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद से राष्ट्रीय एजेंसियों जैसे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स आदि का दुरुपयोग कर रही है। जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि आज के प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल कुकणा,पीसीसी सदस्य हरिराम बाना,सोहनलाल महिया,विमल भाटी,भगवाननाथ कलवानिया,हेतराम जाखड,राधेश्याम सिद्ध,तोलाराम सियाग,संदीप,रेखाराम,रवि,राहुल जादूसंगत,भीयाराम, चुन्नीलाल,हरिकिशन, राधाकिशन,यौगेश,गोरीशंकर,अरुण व्यास,राकेश आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *