Bikaner Bikaner District Rajasthan

मैं और मेरा समाज विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित

मैं और मेरा समाज विषय पर संवाद गोष्ठी आयोजित
बीकानेर। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर जैन गर्ल्स कॉलेज में ‘मैं और मेरा समाज’ विषय पर लघु संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ताशु एंड टीम द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। विशाल सोलंकी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में डॉ. संध्या सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारतीय संस्कृति के मूलभूत सेवा भाव को युवाओं के जीवन से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निर्मला सांखला, रौनक, संध्या एवं ऐश्वर्या ने महिला शिक्षा, साइबर सुरक्षा, मतदान जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने सामाजिक जिम्मेदारियों और समाज के प्रति अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *