Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

क्रिकेटरों को मिलेगा अशोक ओहरी अवार्ड

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 270.4262; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

क्रिकेटरों को मिलेगा अशोक ओहरी अवार्ड
बीकानेर। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सादुल कल्ब मैदान कार्यालय मे आयोजित की गई। बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विर्मश कर कई निर्णय लिये गये। जिला क्रिकेट संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी के निधन होने के कारण अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र झाम्ब उनका काम देखेंगे। कार्यकारिणी सदस्यो ने अशोक ओहरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिव रतन सिंह शेखावत ने कहा कि 2025 में क्रिकेट खिलाडियों को बेहतर क्रिकेट सुविधा व कैम्प के माध्यम उनके खेल प्रदर्शन को सुधारा जाये ताकि वे अपने शहर व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कार्यकारिणी सदस्यो ने निर्णय लिया कि पिछले 50 वर्षों से स्वः अशोक ओहरी ने बीकानेर व प्रदेश की क्रिकेट को दी सेवाओ का याद करते हुई उनकी स्मृति में अप्रैल माह मे आयोजित होने वाली जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता अब स्व. अशोक ओहरी के नाम पर रखी जायेगी एव सर्वेश्रेष्ठ क्रिकेट प्लेयर को भी अशोक ओहरी पुरस्कार से नवाजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *