Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

वार्ड 49 की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद सुषमा शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

वार्ड 49 की जनसमस्याओं को लेकर पार्षद सुषमा शर्मा ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। वार्ड नंबर 49 की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निर्दलीय पार्षद सुषमा शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वार्ड की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में 9 कचरा पॉइंट पर बड़े डस्टबिन उपलब्ध करवाने, दो नियमित ट्रैक्टर लगाने, बंद पड़ी रोड लाइटों को दुरुस्त करवाने एवं आवश्यकता वाले स्थानों पर नए लाइट खंभे लगवाने की मांग रखी गई। इसके साथ ही टूटी सड़कों का कार्य शुरू करवाने, नालियों की नियमित सफाई तथा सीवरेज समस्या के समाधान की मांग भी की गई। पार्षद सुषमा शर्मा ने विजयदेवी स्कूल वाली गली एवं राम मंदिर के पास लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान करवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने निगम प्रशासन से सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करवाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *