Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

कांग्रेस जनों ने किया विधानसभा का घेराव

प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
जयपुर/बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के घेराव के दौरान बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में भागीदारी निभाई बुलाकीदास कल्ला और यशपाल गहलोत के साथ तय स्थल पर बीकानेर के कांग्रेस जन पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरीकेट के अंदर तक चली आई जिसका विरोध कांग्रेस जन कर रहे थे बड़ी संख्या में तैनात पुलिस और कांग्रेस जन के बीच टकराव के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया। बीकानेर शहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बीकानेर से जिया उर रहमान आरिफ, गोविंदराम मेघवाल, मदनगोपाल मेघवाल, सुमित कोचर, आनंद सिंह सोढा, शर्मिला पंचारिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *