

नगर निगम चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्षदों ने प्राप्त किए प्रमाण-पत्र
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
